पूर्व विधायक रोशनलाल का निधन, भाजपा ने शोक व्यक्त किया

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल (रायगढ़) के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता और सजग व क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित नेता को खो दिया है। श्री साय ने स्व. अग्रवाल के शोकाकुल परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने अग्रवाल के निधन को रायगढ़ क्षेत्र और भाजपा की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व. अग्रवाल हर क्षण एक सजग विधायक और वैचारिक प्रतिबध्दता के साथ क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भी स्व. अग्रवाल को अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *