रायपुर, 27 जनवरी 2021/ नेग्लेक्टेड ट्रोपिकल बीमारियों, मुख्यतः लिम्फटिक फैलेरियासिस विसेरल लीश्मानियेसिस और कुष्ठ रोग उन्मूलन के संबंध में 28 जनवरी को वर्चुअल बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पाल करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में कुष्ठ रोग और लिम्फिटिक फैलेरियासिस के विषय पर भी चर्चा रखी गई है।
बैठक में सभी संबंधित जिलों के जिलाधीश, जिला स्तर के सभी अधिकारियों, नगर पालिका अध्यक्षों, नगर स्तर के सभी अधिकारियों का सेंसिटाईजेशन किया जाना है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति काम्बले और उप निदेशक व माइक्रोबायोलोजिस्ट डॉ. चैतन्य निगम उपस्थित रहेंगे।