BREAKING: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गरमाया माहौल, छात्रों ने कुलपति के चेंबर का किया घेराव, कुलपति गायब!, ये लगाया आरोप

Chhattisgarh

रायपुर। प्रदेश के पत्रकारिता विश्वविद्यालय (Journalism University)में आज छात्रों ने कुलपति (Vice chancellor)के चेंबर का घेराव (Chamber siege)किया। उनका आरोप है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय (Kushabhau Thackeray Journalism University) के कुलपति जब से कुलपति का पदभार संभाला है, तबसे कुलपति छात्रों से नहीं मिलते हैं और न ही किसी तरह की छात्रों की परेशानी को समझने का प्रयास करते हैं। ऐसे में एक नहीं कई बार छात्रों ने उनसे मिलने की कोशिश की मगर वह हमेशा गायब मिलते ही नजर आए।।

दरअसल यह मुद्दा तब गरमाया जब विश्वविद्यालय ने कुछ दिन पहले वेबीनार का आयोजन किया और उस वेबीनार पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जब से नए कुलपति बलदेव भाई शर्मा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बने हैं। तब से ही सिर्फ और सिर्फ वेबीनार और बाकी अन्य कार्यक्रमों में आज तक के लोगों को ही निमंत्रण दिया जाता है।

इस वेबीनार में भी संजय द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था। जिससे छात्र काफी नाराज दिखाई देते हुए कुलपति के दफ्तर तक पहुंचे। यही नहीं मामला इस ज्यादा तब गरमाया जब लगातार बच्चे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आ रहे हैं और हर तरह की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। चाहे वो एडमिशन की समस्या होगी या फिर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में किसी सूचना के बारे में जानकारी।

साथ ही साथ बच्चों ने कुलपति पर यह आरोप भी लगाया है कि न ही विश्वविद्यालय के विभागों में विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहते हैं और न ही कोई कर्मचारी सीधे मुंह बात करते हैं। इसके अलावा उनका कहना था की लगातार एडमिशन के लिए तो हम आते हैं।

मगर विश्वविद्यालय का रवैया एकदम ढीला ढाला और सुस्त नजर आता है जिससे ना तो एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो पाती है और उन्हें बार-बार शहर से इतनी दूर स्थित विश्वविद्यालय में आने का खर्चा उठाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *