दो पहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी नंद कुमार गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर के काबिरनगर थाना में प्रार्थिया तरन्नुम निशा ने थाना कबीर नगर में दिनांक 23.11.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह वाल्मिकी नगर कबीर नगर रायपुर में रहती है। प्रार्थिया अपनी एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/एल के/8096 को रात में अपने घर के बाहर खड़ी की थी। प्रार्थिया सुबह देखी तो उक्त वाहन खड़ी किये स्थान पर नहीं था आसपास पता तलाश करने पर भी नहीं मिला। कोई अज्ञात चोर उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 215/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कबीर नगर की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी नंद कुमार चतुर्वेदी पिता नारायण चतुर्वेदी उम्र 24 साल निवासी गोंदवारा गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/एल के/8096 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *