मुख्यमंत्री आज जशपुर और सरगुजा के दौरे पर रहेंगे

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 4 फरवरी 2019/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 5 फरवरी को अटल नगर (नया रायपुर) मंत्रालय में कैबिनेट बैठक लेंगे। इसके उपरान्त वे जशपुर और सरगुजा जिले के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल सरगुजा जिले के ग्राम रोपाखार में मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज 5 फरवरी को सवेरे 10 बजे भिलाई -3 से रवाना होकर अटल नगर (नया रायपुर) मंत्रालय (महानदी भवन) पहंुचेगे और वहां 11 बजे से कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसके बाद वे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.10 बजे जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम घाघरा पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे से जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।इसी दिन वे 3.10 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम रोपाखार पहुंचकर वहां मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने होंगे। वे वहां से हेलीकाप्टर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *