रायपुर : छ ग के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज टूविट कर कहा है कि ” हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूँ।
जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए”।