लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का जायजा लिया

Chhattisgarh

रायपुर, 9 दिसम्बर 2020/ लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निर्माणाधीन आवास की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पूर्व में अनुमोदित प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिआवश्यक कार्यों को भी अतिरिक्त कार्य के रूप में शामिल करें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए।  साहू ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आवासों और कार्यालय भवनों के डिजाइन नक्शे का अवलोकन किया।

लोक निर्माण मंत्री ने मंत्रियों के लिए बनाए जा रहे आवासों और कार्यालयों का अवलोकन किया।  साहू ने व्ही.आई.पी. बैठक कक्ष, सचिव, स्टॉफ, ओएसडी, एंटी चेम्बर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसरों में सादगी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप गार्डन का निर्माण करें। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता  व्ही.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता  ज्ञानेश्वर कश्यप, अधीक्षण अभियंता  एन.के. लाल एवं  विजय कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *