चित्रा पटेल : रायपुर : कांग्रेसियों के बीच फिर से खलबली मची है कि अब किसकी नाम पर मोहर लगेगी और किसकी नाम मिटा दिया जाएगा, कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता बेसब्री से निगम मंडल आयोग की दूसरी सूची का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
मरवाही विधान सभा की उपचुनाव में जो कार्यकर्ता अपना योगदान दिया है उनको निगम-मंडल के दूसरी सूची में शामिल होंगे हर किसी को कुछ न कुछ स्थान दिया जाएगा। नियुक्ति जल्द होने के संकेत हैं। दो सौ से अधिक नेताओं को निगम-मंडल में पद दिए जा रहे हैं जिसमें विधायक भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री निवास में दो दिन से लगातार बड़ी बैठक हुई । प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज वे अपने विधानसभा क्षेत्र चले गए हैं आज की मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक कल मंगलवार को और आज की बैठक में शामिल सभी मंत्रियों से निगम मंडलों के दूसरी सूची को लेकर चर्चा हुई तथा अभी भी कुछ नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते दूसरी सूची जारी नहीं की गई है।इस बार की लिस्ट में जो पार्टी के लिए काम किए हैं उनको मौका मिलेगा, मंत्रियों ने अपने अपने तरफ से सहमति दे चुके हैं। पिछली सूची में जिनका नाम हटा दिया गया था उनको इस बार दूसरी सूची में शामिल किया जा सकता है।
सूत्र यह भी बता रहे हैं कि हाई कमान का आदेश है कि जो पार्टी के लिए जमीनी स्तर से काम किए हैं उन सभी को कुछ न कुछ स्थान दिया जाएगा,किसी को नाराज नहीं किया जाएगा। ज्यादातर विधानसभा समन्वयकों को भी निगम-मंडल में जगह दिया जा रहा है। नवगठित जिले पेंड्रा-गौरेला-मरवाही से कई नेताओं को निगम-मंडल में जगह दी जा रही है।
निगम मंडलों की पहली सूची में कई जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिला था जिसके चलते कार्यकर्ता काफी नाराज थे। इसको ध्यान में रख कर 2023 के चुनाव को ध्यान रखते हुए दूसरी सूची तैयार किया जा रहा है।
सूची तैयार कर दिल्ली भेजा जाएगा वहां अनुमोदन करनेे के बाद ही दूसरी सूची जारी की जाएगी ,इसमेंेंकम से कम 3 से 4 दिन तक समय लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि सूची दिल्ली से ही जारी किया जा सकता है ।