शासन की कानून व्यवस्था की नाकामी से , अपराधियो के हौसले बुलंद

Chhattisgarh

रायपुर! भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने अपराधियों द्वारा खुलेआम हत्या कर उसका वीडियो जारी करने का हौसला दिखाने को शासन की घोर नाकामी बताया है । उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 वर्ष के शासन में कभी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं हुए कि वह अपराध करके उसे महिमामंडित करें।

उन्होंने कांग्रेस शासन के इच्छाशक्ति की कमी की भर्त्सना करते हुए कहा कि आखिर प्रशासन वही है ,पुलिस भी वही है , जो पिछले 15 वर्षों में भाजपा के शासन में भी कार्य करती थी । परंतु कांग्रेस के 2 वर्ष के शासनकाल में ही उसका हौसला इतना टूट गया है कि वे अपराध पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं ।
आज राजधानी रायपुर में साल भर में लगभग 90 से अधिक हत्याएं हो चुकी है। लूट, छुरेबाजी और अपहरण तो आम बात हो गयी हैं । इससे जनता में भय व्याप्त है। अविश्वास का तो यह आलम है कि कांग्रेस के विधायक गृह मंत्री के सामने पुलिस को रेट लिस्ट टांगने की नसीहत दे डालते हैं।
राजधानी रायपुर में 1 साल के अंदर तीन कप्तान बदल दिए गए । थानेदारों को तो अपनी इच्छा अनुसार ताश के पत्तों की सामान फेंटा जा रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस शासन से मांग की है कि शासन अगर शीघ्र इन अपराधियों पर लगाम नहीं लगाती है। तो भाजपा जनता हित में सड़क पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *