विश्वास विकास और सुरक्षा को लेकर चलना हमारा मूल मंत्र है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हुए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रियंका गांधी से  मुलाकात होगी,कल केंद्रीय गृह मंत्री, के साथ ही केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल और नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र को लेकर कहा, विश्वास विकास और सुरक्षा को लेकर चलना हमारा मूल मंत्र है, नक्सलवाद पर केंद्र से चर्चा होती रहती है, पत्र भी उसी सिलसिले में लिखा गया है।

भाजपा के तंज पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा है कि भाजपा 15 साल में नक्सलवाद खत्म नहीं कर पाई, जैसे जैसे इलाज करते गए मर्ज़ बढ़ता गया, यही भाजपा की उपलब्धि है।

बिहार में NDA की सरकार बनने पर बोले,
नितीश कुमार को शुभकामनाएं,NDA  की जो सरकार बनी है,वो कब तक टिकेगी देखना होगा, सुशील मोदी जैसे अनुभवी नेताओं को क्यूँ  हटाया गया, 2 कम अनुभवी नेताओं को डिप्टी सीएम बना रहे हैं, आखिर माजरा क्या है, ये सरकार सिर्फ बंगाल चुनाव तक टिक पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *