रायपुर, 24 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन मरवाही के अंतर्गत विभिन्न अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि में अपने निर्वाचन व्यय लेखा का निरीक्षण सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अभ्यर्थियों पुष्पा कोर्चे, उर्मिला मार्को तथा लक्ष्मण पोर्ते को 3 दिवस के भीतर अपने निर्वाचन व्यय लेखा का निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इनके द्वारा अपने निर्वाचन व्यय लेखा का प्रथम निरीक्षण 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित होकर कराया जाना था।