जिला पंचायत सीईओ रीवा से भोपाल के लिए रेफर

Chhattisgarh

अरुण गुप्ता : सीधी : सीधी।विगत दिनों कोरोना से संक्रमित हुए सीईओ जिला पंचायत राकेश शुक्ला को आज रीवा से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है, उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण रीवा के चिकित्सकों द्वारा उन्हें भोपाल के लिए भेजा गया है, वही RES के कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी का भी मेडिकल चेकप रीवा में चल रहा है।

बता दें कि जिले में बढ़े कोरोनावायरस ने आम आदमी के साथ साथ जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है,विगत 4 दिनों पूर्व कोरोनावायरस से संक्रमित हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश शुक्ला की तबीयत में सुधार न होने पर पहले उन्हें कल सीधी से रीवा रेफर किया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था बाद में स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें रीवा से भोपाल के लिए रेफर किया गया है। वहीं दूसरी ओर आरईएस के कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी भी अपना इलाज सीधी के बजाय अब रीवा में करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *