चित्रा पटेल : रायपुर 15 अक्टूबर 2020/ आकाशवाणी केंद्र, रायपुर द्वारा कल 16 अक्टूबर, शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम- ‘त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण से कैसे बचें‘ प्रसारित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रायपुर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ओ. पी. सुंदरानी से ली गयी विशेष भेंटवार्ता प्रसारित की जाएगी।
प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा तैयार किया गया यह कार्यक्रम कल सुबह साढ़े दस बजे प्रसारित होगा, जिसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे।