चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक 14 अक्टूबर 2020/रायपुर संभाग के संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने अपने पदस्थापना मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले पाॅच राजस्व अधिकारीयों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिसमें रायपुर जिला अंतर्गत तिल्दा के तहसीलदार राकेश ध्रुव, तिल्दा के नायब तहसीलदार नंद किशोर सिन्हा एवं रमेश मेहता तथा खरोरा के नायब तहसीलदार कृष्णकुमार जायसवाल एवं सरिता मढंरिया शामिल है। उन्होने नोटिस का जबाव सात दिवस के अंदर प्रस्तुत करने निर्देशित किया है तथा निर्देशों का पालन ना होने के स्थिति में छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 के तहत कार्यवाही करने की बात कही।