युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने रायपुर पुलिस को दिया बधाई

Chhattisgarh

रायपुर : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने रायपुर पुलिस को बधाई देते हुए कहा  कि पिछले एक सप्ताह में जिस तरह से शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए लगातार ड्रग्स और क्रिकेट के नेक्सस को तोड़ते हुए ऐतिहासिक कारवाही की है वो काबिले तारीफ है और मैं इसके लिए डीजीपी डी एम अवस्थी जी और एसएसपी अजय यादव जी को बधाई देता हूं।

सुबोध हरितवाल ने आगे कहा है कि इस कार्यवाही से ड्रग्स और क्रिकेट माफिया हतोत्साहित होंगे और छग का माहौल साफ सुथरा होगा ये उम्मीद हैं।

सुबोध हरितवाल ने आगे कहा है की रायपुर में वीआईपी रोड समेत शहर के सभी होटल, रेस्टॉरेंट, क्लब्स, बार और हुक्का पार्लर की भी जांच करनी होगी जिससे ऐसे पेडलर्स और सटोरियों की जानकारी मिलेगी मुझे पूरा यकीन है। हुक्का बार के माध्यम से नाश परोसने वालो को भी हाने जांच के दायरे में लाते हुए करवाई करनी चाहिए ऐसी मेरी मांग है।

वीआईपी रोड में ऐसे हुक्का पार्लर है जहाँ गांजा और कोकीन के साथ सर्विस की जाती है उन्हें जांच के दायरे में लाकर कारवाही करने से युवाओ को नशा परोसने वाले इस गैंग को ध्वस्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *