केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव कुमार बालयान का छत्तीसगढ़ प्रवास कल

Chhattisgarh

रायपुर। भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री (पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन) डॉ. संजीव कुमार बालयान कल 14 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव कुमार बालयान कल बुधवार को प्रातः 7:10 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर प्रातः 9:00 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानन्द विमानतल पहुंचेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री विमानतल से पहुना गेस्ट हॉउस जाएंगे तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 12:30 से 3:30 तक विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव कुमार बालयान शाम 4 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *