बीजापुर BEO जाकिर खान ने शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके के साथ मृतक शिक्षक के परिजन को 50हजार चेक प्रदाय किया घर

Chhattisgarh

बीजापुर : छ ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर के निवेदन पर बीजापुर BEO जाकिर खान ने शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके के साथ मृतक शिक्षक संजय कोण्ड्रा के घर पहूंचकर उनकी धर्म पत्नी गीता कोण्ड्रा को पचास हजार रुपये एग्रेशिया राशि का चेक प्रदाय किया, साथ दिवंगत के परिवार को ढाँढस देते हुये अपनी संवेदना व्यक्त कर आगे भी कार्यालय मे जो भी कार्य होगा पूरा दिया जायेगा कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर संगठन के पूर्व ब्लाक अघ्यक्ष वा सीएसी लोकेश्वर चौहान भी उपस्थित थे।

       ज्ञात हो की संजय कोण्ड्रा 2007 मे सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त हुये थे वे वर्तमान मे प्राथमिक शाला बेलसरिया पारा जैतालूर मे पदस्थ थे, पिछले 2वर्षों से वे डायलिशिष पर चल रहे थे।आंदोलन के दौरान वे सक्रिय रुप से भाग लेते थे। कोण्ड्रा अपने पीछे धर्मपत्नी सहित दो पुत्रों साईं वा आकाश को छोड़ गये। शालेय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजय चापड़ी, सचिव मनोज कावटी, महामंत्री वसीम खान, नरेश चौहान, अरुण सिंह, सीएसी विजेन्द्र भदौरिया ने अपनी श्रदांजलि अर्पित की है वा साथ ही बीईओ बीजापुर का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *