NHM के 11 सविंदा हड़ताली कर्मचारियों का इस्तीफे मंजूर

Chhattisgarh

अम्बिकापुर : कलेक्टर संजीव कुमार झा के अनुमोदन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस सिसोदिया द्वारा बुधवार को NHM के 11 सविंदा हड़ताली कर्मचारियों का इस्तीफे मंजूर कर लिया गया है।

डॉ. सिसोदिया ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए रिक्त पदों पर भर्ती हेतु शासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही भर्ती की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में संविदा के कुल 417 कर्मी कार्यरत थे जिनमें से 262 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर थे। हड़ताली कर्मचारियों में से 114 ने अपना इस्तीफा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा को सौंप दिया था। 23 सितम्बर को 48 कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं। इस प्रकार वर्तमान में 203 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *