छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 17.01.19 को पुलिस अधीक्षक महोदया रायपुर के निर्देषन में प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर द्वारा समस्त बैंक के ब्रांच मैनेजरों की बैठक आहुत की गई एवं बैठक में बैंक कर्मियों को सायबर फ्राॅड व एटीएम फ्राॅड को रोकने के संबंध में चाही गई जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराने हेतु निर्देषित किया गया साथ ही जो राषि एटीएम फ्राॅड के प्रकरणों में पुलिस द्वारा होल्ड करायी जाती है उसे समय सीमा के भीतर पीड़ित के खाता में हस्तांतरित करने हेतु निर्देषित किया गया। साथ ही बैंको को अपने पास बुक में सूचना के रूप में ग्राहकों हेतु किसी से भी अपना एटीएम कार्ड एवं पिन नंबर की जानकारी शेयर न करें क्योंकि बैकों द्वारा कभी भी यह जानकारी आपसे नहीं मांगी जाती है संबंधित वाक्य प्रिंट करने हेतु सुझाव दिया गया। जिसे बैकों द्वारा लागू करने हेतु सहमति व्यक्त की गई साथ ही सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु बैंक व पुलिस कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। बैठक में अलग – अलग बैंकों केे लगभग 100 से अधिक ब्रांच मैनेजर उपस्थित रहे।