छत्तीसगढ़ : रायपुर 03 जनवरी , प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संख्या कम होने के बावजूद विपक्ष द्वारा सदन में सही बात रखने पर स्वीकारने पर पीछे नहीं हटने की जो बात कही है, कांग्रेस पार्टी उसका स्वागत करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह कथन लोकतंत्र की गरिमा एवं आदर्श मानदंडों के अनुरूप है।