बड़ी खबर…बडनगर सीएमओ के घर लोकायुक्त छापा

Chhattisgarh

उज्जैन : म प्र के उज्जैन में बड़नगर तहसील के नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किंशुक के घर लोकायुक्त का छापा मार कार्यावाही की है। मंगलवार को अलसुबह पहुंची टीम ने कार्रवाई की जिसमें करोड़ों की अनुपात हीन संपत्ति का मामला सामने आया है।

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को कई दिनों से कुलदीप के मामले में शिकायत मिल रही थी कि उन्होंने भ्रष्टाचार करके तमाम संपत्ति जुटाई है। कुछ वर्षों पहले ही नौकरी में आए कुलदीप का रहन सहन करोड़पति की तरह दिखाई दे रहा था ।कई जगहों पर मकान दुकान और बैंकों में नगद खाते की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली है। उज्जैन पुलिस ने हाल ही में माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए बयान जारी किया था। तब से ही यह माना जा रहा था कि अब उज्जैन जिले में भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं है। तमाम तरह के माफियाओं और संगठित गिरोह चलाकर राजस्व की हानि पहुंचाने वाले और आम जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी श्रखला में उज्जैन लोकायुक्त ने मंगलवार को कुलदीप किंशुक के घर पर कार्रवाई की है ।जिसमें बड़नगर उज्जैन और माकड़ोन में एक साथ कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही काली कमाई का आंकड़ा सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *