छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 14.जनवरी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 01 स्थित मकान नंबर ए/72 में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कुछ महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिषा निर्देषन में श्री के.के. पटेल नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती एवं थाना पुरानी बस्ती की टीम मौके पर पहुंचकर पुलिस के प्वाइंटर को 500-500 के 03 नोट देकर उक्त मकान में जाकर लड़की की मांग कर सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर इषारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर द्वारा उक्त मकान में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इषारा किया गया जिस टीम द्वारा मकान में दबिष दिया गया। मकान के अंदर कमरे में 01 महिला व 01 पुरूष आपत्ति जनक अवस्था में मिले। महिला दलाल निलोफर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अवैध देह व्यापार का संचालन कर रही है तथा मोबाईल में व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों का फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता है। रेड कार्यवाही के दौरान मकान से आपत्ति जनक
सामान, नगदी 5200/- रूपये एवं 04 नग मोबाईल फोन बरामद किया जाकर थाना पुरानी बस्ती मंे आरोपियों के विरूद्ध धारा 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. फारूख खान पिता फरीद खान उम्र 29 साल निवासी डोंगरगांव जिला राजनांदगांव।
02. निलोफर शेख पति स्व0 सैय्यद शाहिद उम्र 28 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा
रायपुर।
03. संगीता शाह पिता ओकिल्म शाह उम्र 19 साल निवासी झारसुगड़ा उडीसा।