चित्रा पटेल : रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा 21 सितंबर को स्कूल खोलने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है जिस पर छ ग सरकार कर रही है विचार, इस संबंध में उच्च स्तरीय पर निर्णय लेगी।
प्रदेश सरकार ने जनसंपर्क द्वारा कहा है कि केंद्र सरकर ने 30 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है परंतु 21 सितंबर से 50 प्रतिशत शिक्षकों को स्कूल बुलाने के अनुमति दी है और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति प्राप्त होने पर स्वेच्छा से स्कूल आकर शिक्षको से शंका समाधान कराने की अनुमति देने का अधिकार राज्यों को दिया है।
कोरोना संक्रमण काल मैं लगातार संक्रमण बढ़ रही है और मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल खोलने के लिए विचार कर उच्च स्तर पर योग्य निर्णय लेगी।