बिलासपुर : देश प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ते जा रहे हैं।24 घंटे सेवा में तत्पर बिलासपुर के सीपत थाना प्रभारी , करीबन उम्र 59 की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। टीआई 26 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव निकले थे. इसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनको शुगर व बीपी की समस्या थी।