भाजयुमो 156 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस : राजेश पांडेय

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा आज 12 जनवरी को युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाने जा रहा है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि भाजयुमो राजधानी रायपुर के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी की 156वी जयंती के शुभ अवसर पर 156 दीप प्रज्ज्वलित कर युवा दिवस के रूप में मनायेगा। भाजयुमो स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मान उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए सदैव देश हित मे मातृभूमि के लिए कार्य करने का संकल्प लेगा। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो आज 12 जनवरी को शाम 5 बजे बूढ़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष उनकी 156वी जयंती पर 156 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करेगा। स्वामीजी के दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया है ऐसे स्वामी विवेकानंद जी से युवाओं को सदैव प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *