CM बघेल के जन्मदिन पर चंगोराभाठा के शितला मंदिर में हुई विशेष पूजा, किया वृक्षारोपण

Chhattisgarh

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 59वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय से जुड़े। आम लोगों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से उन्होंने बात की। सभी अपने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी। साथ ही राजधानी रायपुर में अलग-अलग जगहों में कार्यक्रम आयोजित कर सादगी के साथ सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया। वहीं चंगोराभाठा के वार्ड 68 स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीघार्यु की कामना की। इसके साथ ही पौधारोपण का भी आयोजन किया।

छाया पार्षद तुषार पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर वार्ड के समस्त कार्यकर्ता व नागरिकों द्वारा पूजा अर्चना कर स्वस्थ दीघार्यु की कामना की और पौधा रोपण कर जन्मदिन मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से वार्ड के छाया पार्षद तुषार पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी, हितेश देवांगन, राजेश यदु, सुनील ध्रुव, दिवाकर अवसरिया, सोनू, दयानंद देवांगन, देवन्द पवार, रॉयल साहू, विवेक ठाकुर सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *