पुलिस हवलदार व सिपाहियों को प्रोत्साहन राशि 11-1100 सौ रुपए जल्द मिलेगा : डीजीपी डीएम अवस्थी

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 08अक्टूबर 2019, को टाटीबंध रायपुर में नवनिर्मित आदर्श थाना भवन का लोकार्पण छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस विभाग के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिति में किया गया।

इस दरमियान पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से पत्रकार चित्रा पटेल के द्वारा सवाल पूछा गया कि अब तक पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि किन कारणों से नहीं मिल रहा है, इस संबंध में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि पुलिस के प्रधान आरक्षक एवं  प्रधान आरक्षकों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1100 ₹  प्रोत्साहन राशि स्वीकृत किया गया है, जिसका लाभ कर्मचारियों को जल्दी मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिलों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था नहीं होने से लाज में  निवासरत है।  इस पर उनका ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर महानिदेशक डीएम ने  कहा की जैसे-जैसे शासन से पुलिस अधिकारी वह अधिकारियों के आवास भवन बनाने हेतु राशि विभाग को मिलते जाएगा, हम नए आवास व्यवस्था करते जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *