चित्रा पटेल : रायपुर : देर रात रायपुर एम्स में कोरोना मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी कि मामला सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में एक कोरोना का मरीज एम्स के तीसरी मंजिल से कूदा।
अमनाका थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि मृतक लालपुर रायपुर का निवासी है 7 तारीख को उसे कोरोना की इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल टाटीबंध रायपुर लाया गयाा थ।मृतक का उम्र करीबन 65 है,उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी मनोचिकित्सक के पास इलाज चल रहा था बीती राात को उसने बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से कूदा,जिसके चलते उसकी जान गई घटना करीबन रात 12:00 बजे की है, मृतक का पीएम नहीं हुआ है और उसे मर्चुरी में रखा गया है , पुलिस मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।