चित्रा पटेल : रायपुर : बेमेतरा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के CMO के सरकारी बंगले का स्थानीय निवासियों ने घेराव कर दिया है। बंगले के बाहर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ बेहद आक्रोशित हैं और CMO को घर से बाहर निकालने की मांग की जा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि CMO ने एक स्थानीय महिला के साथ अपने बंगले के अंदर जाते हुए देखा जिसके बाद पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया , मोहल्ले वालों का कहना है कि CMO अक्सर ही किसी न किसी महिला को रात में अपने बंगले के अंदर लेकर जाते है।
स्थानीय निवासियों के आक्रोशित होने और बंगले का घेराव करने की खबर सुनते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है और सभी को शांत करने समझाइश दी जा रही है