मंत्री अमरजीत भगत ग्राम चिरचारी और मिर्रीटोला में करेंगे गोधन न्याय योजना का शुभारंभ

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक19 जुलाई 2020/ खाद्य, संस्कृति एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत बालोद जिले के विकासखण्ड गुरूर के ग्राम चिरचारी और मिर्रीटोला मंे गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगत दोपहर 12 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर दो बजे ग्राम चिरचारी पहुंचेगे और वहां के गोठान में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। भगत चिरचारी से अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम मिर्रीटोला पहुंचेगे। वे मिर्रीटाला के गोठान में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। भगत अपरान्ह 4 बजे मिर्रीटोला से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *