रायपुर – रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आज राजधानी के गोलबाजार की वर्तमान व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और इस दौरान निगम एम. आई. सी. सदस्य ज्ञानेश शर्मा, जोन -9 अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, अपर आयुक्त लोकेशवर साहू, उपायुक्त आर. के. डोंगरे, जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, नगर निवेशक बी. आर. अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा, विनोद देवांगन की उपस्थिति में बाजार का निरीक्षण करते हुए निगम अधिकारियो को बाजार की व्यवस्था तत्काल जनहित में सुधारने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये. महापौर ढेबर ने अधिकारियो को गोलबाजार की निरंतर निगरानी करके किसी भी हाल में अतिक्रमण ना होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. महापौर ढेबर ने व्यापारियों से कोविड -19 के संक्रमण से सुरक्षित रहने मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पूर्ण व्यावहारिक पालन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निरंतर करने का अनुरोध किया एवं गोलबाजार की व्यवस्था सुधारने के कार्य में नगर निगम की टीम को पूरा सकारात्मक सहयोग देने का भी अनुरोध किया एवं उन्हें निगम की ओर से शीघ्र ही गोलबाजार का नया बदला हुआ स्वरूप स्मार्ट सिटी एवं राजधानी के अनुरूप क़ायम करवाने नगर निगम के माध्यम से हरसंभव व्यावहारिक प्रयास राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुसार करने के प्रति पूरी तरह अाश्वस्त किया.