टिफिन बम के साथ एक नक्सली गिरफ्तार थाना उसूर से जिलाबल एवं केरिपु 229 की कार्यवाही : बीजापुर पुलिस

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिला दिनांक 02.01.2019 को थाना उसूर से निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज एवं केरिपु 229 वी वाहिनी सहायक सेनानी सुभाष चन्द्रा व गौरव कुमार के हमराह जिलाबल एवं केरिपु 229 वी वाहिनी के संयुक्त बल के साथ नक्सल गस्त सर्चिग व थाना उसूर में लम्बित प्रकरणो में फरार आरोपियों की पता तलाश हेतु ग्राम नड़पल्ली, गलगम की ओर रवाना हुये थे। ग्राम नड़पल्ली एवं गलगम के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख भागने लगा, पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति को बारिकी से पुछताछ किया गया जो अपना नाम कुरसम लक्ष्मैया पिता कुरसम रामैया उम्र 36 वर्ष साकिन पेद्‌दा उटलापल्ली थाना उसूर जिला बीजापुर होना व नक्सली संगठन में जनमिलिशिया सदस्य के पद रहकर कार्य करना बताया तथा साथ में रखे थैले की तालाशी करने पर थैले के अन्दर 02 कि.ग्रा. का टिफिन बम, 01 नग डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, पीला-नीला रंग का इलेक्ट्रीक वायर, पेन्सिल सेल अन्य उपयोगी समाग्री बरामद किया गया।
उक्त आरोपी का कृत्य अपराध सदर का पाये जाने पर थाना उसूर में अपराध क्रमांक 01/2019 धारा 4,5 वि.प.अधिनियम कायम कर आरोपी को विधिवत्‌ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *