अजीब घटना…बन्द गाड़ी को चालू करने खुद गाड़ी नीचे आ गया…फिर गाड़ी की ही मनमानी चली. घटना कबीरनगर थाना

Chhattisgarh

रायपुर : कबीरनगर थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सी 91 01 के वाहन चालक सदा सिंह निवासी खुर्सीपार भिलाई यह व्यक्ति/चालक कल दिनांक 01-06 -2020 के सायं करीब 4:00 बजे हीरापुर स्थित तिरुपति स्टील इंटरप्राइजेस से लोहा लोड कर रवाना होने से पूर्व वेट मशीन में वाहन वेट करते समय गाड़ी बंद हो जाने से बंद गाड़ी को स्वयं ठीक /स्टार्ट करने के लिए ट्रेलर के नीचे चला गया और नीचे से ठीक करते समय ही वाहन स्टार्ट हो करके चलने लगी और इसी दौरान यह चालक ट्रेलर के सामने चक्के की चपेट में आ गया, वाहन तत्काल वह उठकर स्वयं रोकने का कोशिश भी किया,पर गाड़ी थोड़ी देर आगे रुकी,कुछ ही देर में घायल चालक बेहोश हो गया था जिसे / ट्रक चालक को इलाज हेतु एम्स रायपुर भेजा गया था जहां चालक सदा सिंह का इलाज के दौरान एम्स में डेथ हो गया है घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी प्राप्त हुए हैं घटना के संबंध में थाना कबीर नगर में मर्ग दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *