पुलिस कर्मियों को मान सम्मान के साथ दी गई विदाई

Chhattisgarh

रायपुर : कल शाम को पुलिस ट्रांजिट मेस, पुलिस लाइन रायपुर में जिला पुलिस बल के 03 प्रधान आरक्षक व 01 आरक्षक को उनकी अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर उ म नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय यादव के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाइन  मणि शंकर चंद्रा द्वारा विभाग से सेवानिर्वित्त हुए प्रधान आरक्षक  ब्रह्मदेव सिंह, विष्णु साहू,  सुरेश बाबू कटियार व आरक्षक महेश दुबे को पूरे मान सम्मान के साथ समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी ।। चंद्रा द्वारा सेवानिर्वित्त हुए कर्मचारियों सेअनुरोध किया गया कि अपने अनुभवों को सदैव विभाग से साझा करते रहेंगे। यह आशा भी की गई कि आप सभी दीर्घायु और निरोगी हो। इसी दौरान भारतीय स्टेट बैंक, शाखा शास्त्री मार्किट के प्रबंधक बिनेश्वर कामत द्वारा उपस्थित कर्म. को डिजिटल बैकिंग और उसके लाभ से अवगत कराया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक  चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार  अभिजीत भदौरिया,  गोविंद कुमार वर्मा सहित करीब 50 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *