जांजगीर चांपा के नए कलेक्टर यशवंत कुमार ने संभाला पदभार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा, 28 मई। सक्ती  जांजगीर-चांपा  जिले के नव पदस्थ कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज पूर्वाह्न में   जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर का   पदभार ग्रहण किया। उन्होंने  यहां पूर्व में पदस्थ कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक से जिले के कलेक्टर का प्रभार प्राप्त किया।  यशवंत कुमार ‌राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश से रायगढ़ से जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। वहीं जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत जनक प्रसाद पाठक का आयुक्त भू-अभिलेख के पद पर जांजगीर चांपा से रायपुर स्थानांतरण किया गया है।

इसके पूर्व नवपदस्थ कलेक्टर ने अपने कक्ष में उपस्थित सभी प्रशासनिक और जिला स्तरीय अधिकारियों से क्रमबद्ध उनका परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से उनके विभागीय कामकाज की संक्षिप्त जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर लीना कोसम,जिले के सभी एस डी एम अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *