रायगढ़ जूटमिल के 2 पुलिस कर्मचाियों ने एक युवक को आत्महत्या करने से बचाकर किया सराहनीय कार्य

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायगढ़ : रायगढ़ रेड जोन के जूटमिल चौंकी के पुलिस स्टाफ आरक्षक प्रकाश गिरी व आरक्षक प्रताप बेहरा को दौरान रात्रि गस्त के रेलवे ट्रेक में रात्रि करीबन डेढ़ बजे (1:30am) एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बैठे पाय, जिसे पूछताछ कर पर लगा कि उसका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तब उसके पास से उसका मोबाइल लेकर उस युवक के घर के नंबर लगाकर पूछताछ कर पता शाजी करने पर युवक का नाम खगेश्वर साव ग्राम कोड़ताराई होना बताएं।

युवक को आरक्षक प्रकाश गिरीी और प्रताप बेेहरा ने अपने सूझ बूझ से बिना देरी किए उसे आत्महत्या करने से बचाया और उसके परिवार वालों को उसी समय बुलवा कर खगेश्वर साव को उन्हें सुपुर्द की।

पुलिस के उक्त कार्य को लेकर आम जनता ने पुलिस की सराहना की है तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। आम जनता के बीच चर्चा है कि इस प्रकार के सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ावा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *