कोरोना के पॉजिटिव मरीज बिलासपुर से मिले 18

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : बिलासपुर जिले में 18 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले के कोटा में 5, मस्तूरी में 4, तखतपुर में 2 और बिल्हा में 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 173 हो गई है। जबकि अभी तक कुल 240 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 5 और नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद और कोरिया से 1-1 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 173 पहंच गई है। बता दें राज्य में मजदूरों की वापसी के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *