चित्रा पटेल : रायपुर : बस्तर : मलेरिया से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई।बस्तर के मार्दुम थाना मालेवाडी कैंप के प्रभारी राकेश थवाईत (उम्र 34 वर्ष) को मलेरिया बीमारी से आज सुबह उसकी मौत हो गई। एस आई राकेश ग्राम पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का निवासी है करीबन, 5 साल पहले उसकी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुआ था , सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर में ड्यूटी दौरान मलेरिया बीमारी से ग्रसित हो गया था, जिसका इलाज इलाज के दौरान अपोलो हॉस्पिटल मैं आज सुबह करीबन साडे 5: 30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
