गृह मंत्री ने अपंजीकृत प्रवासी मजदूरों को यथासंभव मदद किये जाने के दिए निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर/10 मई, 2020: प्रदेश के गृह मंत्री, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, मंत्री  ताम्रध्वज साहू  द्वारा इस कोरोना वैश्विक महामारी ( कोविड-19 ) के संबंध में अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस के ओ.बी.सी. विभाग के पदाधिकारियों से चर्चा की।

उक्त बैठक में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आसाम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड, पंजाब एवं दिल्ली राज्य के ओ.बी.सी. विभाग के सभी प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में, मंत्री साहू ने पदाधिकारियों द्वारा उनके प्रदेश की जनता के हित में ओ.बी.सी. कांग्रेस द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा उन्हें सुखा राशन, भोजन पैकेट, मास्क एवं सैनिटाईजर वितरण तथा अपंजीकृत प्रवासी मजदूरों को यथासंभव मदद किये जाने के निर्देश दिये। मंत्री साहू द्वारा प्रदेश के पदाधिकारियों को प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक जाँच कराये जाने की अपील करने की सलाह दी। साथ ही क्वारेंटाईन सेन्टर बढ़ाने हेतु स्थानीय शासन का ध्यान आकृष्ट कराने एवं इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु ओ.बी.सी. कांग्रेस द्वारा जरूरतमंदों की आवश्यक सहायता किये जाने तथा स्थानीय शासन का आवश्यक सहयोग किये जाने की बात कही।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी  व राहुल गांधी द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *