चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है सुबह राज्य सरकार ने सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक शराब बिक्री करने की आदेश जारी की है।

कल 4 मई यानी सोमवार से प्रदेश के सभी शराब दुकानों में शराब बिक्री शुरू हो जाएगी हालांकि मॉल में शराब की बिक्री नहीं होगी । एक व्यक्ति को 500 मिली लीटर से ज्यादा शराब नहीं मिल पाएगी। विभाग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा है । इस संम्बन्ध में आबकारी विभाग ने सभी जिले के कलक्टर को पत्र भी लिखा है