hns24news : रायपुर : राजधानी की बड़ी खबर सामने आ रही है कि पार्षद थाने के बाहर धरने में बैठे हुए हैं।लॉकडाउन के दौरान वाहन चालकों से पुलिस वसूली से नाराज वार्ड पार्षद थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए. पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े पार्षद को मनाने के लिए महापौर और अन्य वार्डों के पार्षद भी पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही पार्षद ने धरना समाप्त किया.
बता दें कि वाहन चालक क पुलिसकर्मियों द्वारा जबरदस्ती चालान काटने जाने कि शिकायत पर दे देना नगर पार्षद बंटी हो रहा बात करने पहुंचे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी इस पर पार्षद देवेंद्र नगर थाने के बाहर धरने पर बैठे पार्षद उड़ाने आरोप लगाया है कि हास्पिटल जाने वाले राशन लेने जा रहे गरीबों पर पुलिस जबरदस्ती चलानी कार्रवाई कर रही है जिस पर पार्षद ने धरने पर बैठने की बात सुनकर महापौर एजाज ढेबर भी पहुंचे और साथ में अन्य पार्षद भी पहुंचे पार्षद पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं
पार्षद होरा ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल जाने वाले, राशन लेने जा रहे गरीबों पर पुलिस जबरदस्ती चलानी कार्रवाई कर रही है. पार्षद के धरने पर बैठने की बात सुनकर महापौर एजाज ढेबर और कुछ पार्षद उन्हें मनाने पहुंचे. लेकिन पार्षद पुलिसकर्मी को सस्पेंड नहीं किए जाने तक धरने पर बैठे रहने की जिद पर अड गए.

आखिरकार देवेंद्रनगर थाना प्रभारी एनके बंछोर ने पार्षद को धरने से उठने के लिए निवेदन करते हुए पुलिस कर्मी को आज ही सस्पेंड कराने का आश्वाशन दिया.