हमर नंद के लाल बने मंत्री….लालकुमार पटेल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के दिग्गज विधायकों को पीछे छोड़कर मंत्री पद की शपथ लेने वाले खरसिया के विधायक 34 वर्षीय उमेश पटेल मंत्रिमंडल के सबसे कम उम्र के मंत्री हैं।बार विधानसभा चुनाव के दौरान उमेश पटेल का मुकाबला आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा के झंड़े पर राजनीतिक सफर शुरू करने वाले ओपी चौधरी से था, जिन्हें उन्होंने 16967 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।सन 2013 की विधानसभा चुनाव में डॉ जवाहर लाल नायक को 38,888 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया था।

खरसिया कांग्रेस का अभेद किला माना जाता है, जहां कांग्रेस का प्रत्याशी कभी पराजित नहीं हुआ है.

स्व.नंदकुमार पटेल ने खुद इस खरसिया विधानसभा क्षेत्र बड़ी मेहनत से कांग्रेस गण बनाई है।स्व. नंदकुमार पटेल के बाद उनके पुत्र उमेश पटेल ने इस गण को सम्हाला है।यह खरसिया विधानसभा कांग्रेस गण , नंद गण कहलाती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्व. नंद कुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल अपने पिता की झीरम घाटी में नक्सली हमले में हुई मौत के बाद खरसिया विधानसभा सीट पर न केवल उनकी बल्कि एक तरह से कांग्रेस की विरासत को संभाल रहे हैं।

उमेश पटेल ने झीरम घाटी कांड में पिता के साथ भाई दिनेश पटेल को भी खोया है। कांग्रेस सरकार आने के बाद शाहिद नंदकुमार पटेल के परिवार का कहना है कि झीरम घाटी कांड के गुनहगारों को कांग्रेस सरकार सजा दिलाएगी।

उमेश पटेल ने काफी संघर्ष किया है, अब कांग्रेस से सत्ता में आने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। अब सवाल यह है कि उन्हें कौन का विभाग दिया जाएगा।

3 thoughts on “हमर नंद के लाल बने मंत्री….लालकुमार पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *