सोशल मीडिया फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने वाला I.T. इंजीनियरिंग का छात्र रवि पुजार गिरफ्तार

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर :  थाना कबीर नगर पुलिस को अज्ञात आरोपी द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आरिफ शेख द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना कबीर नगर व साइबर सेल की टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना कबीर नगर व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी को चिन्हित किया गया एवम कबीर नगर निवासी आरोपी रवि पुजार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- रवि पुजार पिता जगदीश राम उम्र 31 साल निवासी MIG 68 फेस 1 कबीर नगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *