चित्रा पटेल : रायपुर : कोरोना वायरस महामारी से देश और प्रदेश जूझ रहा है ऐसे समय में आम जनता आगे बढ़कर सहयोग कर रही है शासकीय कर्मचारी, मंत्री गण विधायक व आम जनता भी अपने यथाशक्ति मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रही है ऐसे ही विनोद तिवारी ने अपने खाते से चेक के माध्यम से रू.- 111111 रुपया मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है ताकि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरतों संसाधनों की आपूर्ति की जा सके ।
