चित्रा पटेल : रायपुर : जिला कांकेर के दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पंखांजुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे नगर पंचायत और मुख्य नगरपालिका अधिकारी अंतागढ़ रमेश दुबे इन दोनों ने सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के बगैर मुख्यालय छोड़कर बाहर गए ।


कोरोना वायरस के बचाव व नियंत्रण के लिए समस्त अधिकारियों को अनिवार्य रूप से मुख्यालय पर ही रह कर आवश्यक कार्यवाही कर निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इन दोनों अधिकारियों को लापरवाही बरतने के कारण राज्य शासन व छत्तीसगढ़ नगर पालिका सेवा नियम के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।