राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने अपना तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की

Chhattisgarh

रायपुर 25 मार्च- छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अपील परअपना तीन‌ का वेतन कोरोनावायरस की रोकथाम‌ नियंत्रण और इससे प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने की घोषणा की है ।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं पंजीयन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना 3 माह का वेतन देने की घोषणा किया है। इस संबंध में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन भी कोविड-19 से बचाव एवं नागरिकों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा मुझे पूरा विश्वास है कि शासन द्वारा इस विषय में एहतियातन हेतु लिये गए कठोर फैसलों का निश्चित ही हमें अच्छा दूरगामी परिणाम प्राप्त होगा। अग्रवाल ने कहा है कि इस महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत करता हूं, मुख्यमंत्री के कुशल नेतृव से ही छत्तीसगढ़ में समय रहते ही लॉकडाउन कर लिया गया जिससे प्रदेश में इस वायरस का फैलाव को नियंत्रित करने में मदद मिल पा रही है। अग्रवाल ने नागरिको से भी अपील की है इस विषम परिस्थिति में सरकार के निर्देशो का पालन करें अनावश्यक रूप से घरो से न निकले,अतिआवश्यक होने पर पूरी सावधानी के साथ ही निकले।
सावधानी और समझदारी ही कोरोना नामक वायरस से लड़ने में कारगर सिध्द होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *