कोरोना वायरस की पॉजिटिव पाई गई रायपुर की युवती के साथ बैठे दो सहयात्रियों की पुलिस कर रही है तलाश

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक22 मार्च 2020 को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  विनीत नंदनवार ने बताया है कि कोरोना वायरस की गत दिवस पॉजिटिव पाई गई रायपुर की युवती के साथ एयर इंडिया के फ्लाइट में उनके साथ बैठे दो सहयात्रियों सर्व श्री छात्ता रे देबदू ( Chatta Ray Debadu) और प्रभाकर राव (Prabhakar Rao) की पुलिस तलाश कर रही है्ं।ये दोनों यात्री 15 मार्च 2020 को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ए आई 651 में उनके साथ थे । इन दोनों यात्रियों को मीडिया के माध्यम से अपील की गई है, कि वे जहां कहीं भी हों अपने आप को पूरी तरह आइसोलेशन में रखे और जरा सा भी अस्वस्थ्य होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सालय पहंुच कर अपना इलाज करवाएं तथा प्रशासन को इसकी सूचना दें । उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया है कि अगर इन लोगो के सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी हों तो उसे पुलिस या प्रशासन को देने का कष्ट करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *