रायपुर : राजधानी रायपुर में भी नोवेल कोरोना के संदिग्ध को एम्स अस्पताल में देर रात ढाई बजे लंदन से लौटी 23 वर्षीय एक युवती भर्ती हुई है। एम्स के लैब में संभवतः इसे पॉजिटिव माना है। आनन-फानन में टेस्ट को पुख्ता करने के लिये सैम्पल पुणे भेजा गया है। युवती को आइसोलेशन में सुरक्षा में रखा गया है। फ़िलहाल एम्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों से पता चला कि पूरा परिवार लंदन से वापस लौटा है और इस परिवार की एक महिला का रिपोर्ट कोरेना वायरस से पॉजिटिव आया है। 18 मार्च को महिला का ब्लड सैंपल पॉजिटिव आया है। कोरोना पीड़ित मरीज मिलने के बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है और महिला समेत उसके परिवार को AIIMS में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है जहां उनका उपचार जारी है।