शैलेश नितिन त्रिवेदी की छुट्टी तय या दोहरी जिम्मेदारी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर :  रायपुर :कांग्रेस प्रदेश कमेटी घोषित होने के बाद अब संचार मीडिया विभाग की बारी है।वर्षो से मीडिया की जिम्मेदारी सम्हाल रहे प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी को आयोग मंडल में महत्ती जिम्मेदारी मिल सकती है।मीडिया विभाग में नई नियुक्ति में तेजतर्रार युवाओं को मौका मिलेगा साथ ही महिलाओ की भागीदारी भी सुनिश्चित होंगी। टी वी चैनल, डिवेट में अब अनुभव के साथ युवा जोश दिखेंगे…सूत्रों के हवाले से खबर है कि  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष के साथ महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई  की प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे शैलेश नितिन त्रिवेदी की छुट्टी तय मानी जा रही है…प्रदेश की घोषित कमेटी में शैलेश नितिन त्रिवेदी को स्थान नही दिया गया है। मीडिया की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता राजेन्द्र तिवारी , राजेश बिस्सा को मिल सकता है।आलाकमान की इच्छा रही तो वर्तमान मीडिया प्रभारी को दोहरी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
बहरहाल देखना होगा मीडिया विभाग से किसी की पद्दोन्नति होती है किसकी छुट्टी होती है किसको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *