रायपुर : दिनांक 12 मार्च 2023, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस नेत्री फूलोदेवी नेताम का नाम तय किया गया है। दूसरे प्रत्याशी के रूप में दिल्ली के वकील केटीएस तुलसी के नाम पर मुहर लगी है।
खास बात ये है कि राज्यसभा के दावेदारों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा तथा पीसीसी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के नाम की चर्चा कई दिनों तक रही। लेकिन अंत में जो नाम तय किए गए वे किसी चर्चा में नहीं थे।बताया गया है कि फूलोदेवी नेताम के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थन हासिल था।